हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल रहा है। इसी के बाद कांग्रेस पार्टी में जश्न का माहौल है। दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लड्डू और जलेबी बांटी जा रही है। इसी बीच कांग्रेस के नेता पवन खेड़ा ने कहा, हम पीएम मोदी को भी जलेबी भेजने वाले हैं। कांग्रेस नेता ने आगे कहा, अभी यह शुरुआती रुझान है, इंतजार कीजिए। पूरा भरोसा है कि आज पूरे दिन जलेबी और लड्डू खाने को मिलेंगे। उन्होंने नायब सिंह सैनी को लेकर कहा, उनको भी जलेबी भेज देंगे। साथ ही उन्होंने कहा, हमें पूरा भरोसा है कि जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में कांग्रेस पूरी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।
हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल रहा है। इसी के बाद कांग्रेस पार्टी में जश्न का माहौल है।