असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि, इस साल के लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गिरफ्तार किया जाएगा। आपको बता दें कि, राहुल गांधी इन दिनों 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' असम से गुजर रही है, इसी दौरान राज्य में कथित तौर पर हिंसा को भड़काने के लिए पुलिस ने राहुल गांधी पर FIR दर्ज की है।
असम पुलिस ने कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कथित हिंसा व कई कांग्रेसी नेता के खिलाफ कार्रवाई की है।