दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली की नौवीं सीएम के रूप में शपथ ली है। शपथ लेने से पहले रेखा गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल के ‘शीशमहल’ (दिल्ली सीएम हाउस) को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘शीशमहल’ के मुद्दे को एक और बार उछाला और आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली में बने ‘शीशमहल’ को बीजेपी की सरकार म्यूजियम बनाएगी।दिल्ली की CM ‘शीशमहल’ में रहेंगी? इस सस्पेंस से पर्दा हट गया है। शपथ से पहले खुद नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने साफ कर दिया है कि वह शीशमहल में नहीं रहेंगी। उस शीशमहल का क्या होगा, रेखा गुप्ता ने इसका प्लान भी बता दिया है।
मैं शीशमहल में नहीं रहूंगी
रेखा गुप्ता ने कहा, ‘मैं शीशमहल में नहीं रहूंगी। शीशमहल को म्यूजियम बनाया जाएगा। वह जनता के खून-पसीने की कमाई का महल है। मैं जनता को समर्पित करूंगी। जनता जाए और उसको देखे। उनके एहसास हो कि उनका पैसा कहां खर्च हुआ है। शपथ के बाद मैं यमुना माई का भी आशीर्वाद लूंगी।
प्रवेश वर्मा पर क्या कहा
वहीं प्रवेश वर्मा की नाराजगी के सवाल पर रेखा गुप्ता ने कहा कि वो नाराज़ नहीं हैं। हम सब एक कार्यकर्ता हैं और जिसे पार्टी जो जिम्मेदारी देती है, वो निभाता है।
Comments (0)