सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, यह नया भारत अपनी ताकत और सौहार्द का अहसास करा रहा है। भारत ने विश्व को यह संदेश दिया है कि, वह बल, बुद्धि और वैभव में कितना भी मजबूत हो, मगर जबरन किसी पर न तो आधिपत्य स्थापित करेगा, ना ही किसी का आधिपत्य स्वीकार करेगा। उन्होंने आगे कहा कि, भगवान राम ने माता सीता को खोजते हुए लंका पर विजय प्राप्त की, लेकिन वहां का राज्य विभीषण को सौंप दिया। इसी तरह किष्किंधा में श्रीराम ने बाली का वध कर सुग्रीव का राज्याभिषेक किया।
2014 से पहले कुछ लोग राम और कृष्ण को मिथक बताते थे
बीजेपी के फायर ब्रांड नेता योगी ने 2014 से पहले के समय को याद करते हुए कहा कि, तब कुछ लोग राम और कृष्ण को मिथक बताते थे और भारतीय परंपरा को अपमानित करना अपना अधिकार समझते थे, मगर 2014 के बाद पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने अपनी विरासत और विकास के समन्वय से नई ऊंचाई को छुआ है।
गुरु गोरक्षनाथ ज्ञानस्थली का पहला सत्र शुरू हो चुका है
इसके साथ ही यूपी के मुखिया योगी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, काशी विश्वनाथ गलियारा, मथुरा-वृंदावन और प्रयागराज जैसे धार्मिक स्थलों का कायाकल्प इसका प्रमाण है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि, गुरु गोरक्षनाथ ज्ञानस्थली का पहला सत्र शुरू हो चुका है, जिसमें अबतक 150 छात्रों ने पंजीकरण कराया है।
Comments (0)