महाराष्ट्र के भंडारा जिले के ऑर्डिनेंस फैक्टी में मारे गए हर लोगों के परिजनों के लिए राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 5-5 लाख रुपये की वित्तीय मदद देने का ऐलान किया है। इस बात का ऐलान फडणवीस ने एक्स के माध्यम से भी की है। विस्फोट की घटना में अब तक 13 लोगों को निकाला गया है। उनमें से 5 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य 8 की मौत हो गई है।
धमाके में 8 लोगों की मौत हो गई
बता दें कि, राज्य के भंडारा जिले में शुक्रवार को एक ऑर्डिनेंस फैक्टी में आग लग गई। जिसके चलते बड़ा धमाका देखने को मिला। इस धमाके में 8 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही, कई लोग घायल भी हुए हैं। यह ब्लास्ट फैक्ट्री के आरके ब्रांच सेक्शन में हुआ। ब्लास्ट का वीडियो भी सामने आया। जिसमें आग की लपटे दूर से देखी जा रही है। आग काफी भयानक थी। इसके अलावा कुछ तस्वीरें भी सामने आई। जिसमें हथियार बनाने वाले भारी सामान के टुकड़े आसपास बिखरे दिखाई दे रहे हैं। ब्लास्ट होने के चलते काला धुआं दूर से ही आसमान में देखा जा रहा था।
आग के बाद हुआ जोरदार धमाका
फैक्ट्री में पहले आग लगी। इसके बाद जोरदार धमाका हुआ। जिसके चलते 8 लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई थी। साथ ही, राहत-बचाव का काम जारी किया। एंबुलेंस की मदद से घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके की आवाज काफी तेज थी। जिसके चलते इलाके में हड़कंप मच गई। आवाज सुनते ही लोग इधर-उधर भागने लगे। अब घटनास्थल पर स्थानीय लोग भारी संख्या में जमा हो गए हैं। साथ ही, ये लोग फंसे हुए लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
Comments (0)