दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के आरके पुरम पहुंचे। उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा- बसंत पंचमी के साथ ही मौसम बदलना शुरू हो जाता है। तीन दिन बाद 5 फरवरी को दिल्ली में विकास का नया बसंत आने वाला है।
'दिल्ली में वोटिंग से पहले झाड़ू के तिनके बिखरे'
दिल्ली में वोटिंग से पहले ही झाड़ू के तिनके बिखर रहे हैं। आपदा के लीडर्स उसे छोड़कर जा रहे हैं। आपदा पार्टी ने यहां के 11 साल बर्बाद कर दिए हैं। सरकार वो अच्छी है जो बहाने बनाने के बजाय दिल्ली को सजाने-संवारने में ऊर्जा लगाए।
गरीब हो या मिडिल क्लास हर परिवार का जीवन खुशहाल हो ऐसी डबल इंजन सरकार दिल्ली को मिलेगी। हमें ऐसी सरकार बनानी है जो लड़ाई झगड़े की बजाय दिल्ली के लोगों की सेवा करे। जो बहाने बनाने के बजाय दिल्ली को सजाने-संवारने में ऊर्जा लगाए। आपने आने वाले 5 साल के लिए केंद्र में भाजपा की सरकार पक्की सरकार बना ली है। अब गलती से भी यहां आपदा सरकार नहीं आनी चाहिए।
Comments (0)