बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह केस में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कोर्ट को क्लोजर रिपोर्ट फाइल कर दी है। दरअसल, सीबीआई ने शनिवार को सुशांत सिंह राजपूत केस में दाखिल रिपोर्ट में मौत की असली वजह सुसाइड बताई है। बता दें, 14 जून 2020 में मुंबई के बांद्रा स्थित मकान में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मृत पाए गए थे। शुरुआत जांच में मामला सुसाइड का बताया गया था। लेकिन, बाद में मामले की जांच CBI को हैंडओवर कर दी गई थी।
CBI की रिपोर्ट में कही गई ये बात
1.सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड किया था, किसी ने मजबूर नहीं किया।
2.रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार को क्लीन चिट मिली।
3.कोई क्रिमिनल एंगल या 'फाउल प्ले' (षड्यंत्र) नहीं पाया गया।
4.एम्स फॉरेंसिक टीम ने भी हत्या की संभावना को खारिज किया।
5.सोशल मीडिया चैट्स को अमेरिका भेजकर जांच की गई, छेड़छाड़ का कोई सबूत नहीं मिला।
अभिनेता को सुसाइड के लिए मजबूर नहीं किया गया
सूत्रों की मानें तो सीबीआई को जांच के दौरान कोई ऐसा सबूत नहीं, जिससे ये साबित होता हो कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया हो। सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच सीबीआई ने बिहार पुलिस से संभाली थी। अभिनेता के पिता केके सिंह ने पटना शिकायत दाखिल की थी। इसके आधार पर बिहार पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था।
क्या था मामला?
14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। उनकी मौत ने पूरे देश में सनसनी फैला दी थी और मामले की जांच मुंबई पुलिस से लेकर CBI तक पहुंची। मुंबई के कूपर अस्पताल में किए गए पोस्टमार्टम में मौत का कारण एस्फिक्सिया (दम घुटना) बताया गया था। सुशांत के पिता के.के. सिंह ने पटना में एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और अन्य लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने, आर्थिक धोखाधड़ी और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए गए थे। इसके जवाब में रिया चक्रवर्ती ने मुंबई में एक काउंटर शिकायत दर्ज कराई, जिसमें सुशांत की बहनों पर फर्जी मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन लेने का आरोप लगाया गया।
Comments (0)