बिहार में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर राज्य की राजनीति में गरमाहट आना शुरु हो गई है। इस बीच आधी आबादी यानी महिला वोटरों को साधने के लिए सीएम नीतीश कुमार ने अनोखी पहल शुरू की है। बिहार के मुखिया नीतीश कुमार ने 'महिला संवाद' रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया है।
सरकार ने महिलाओं के हित में क्या-क्या काम किया है
आपको बता दें कि, अलग-अलग जिलों में जाकर यह संवाद रथ महिलाओं के बीच बिहार के सीएम नीतीश कुमार के विकास कार्यों की जानकारी देगा। खासतौर पर महिला सशक्तिकरण, नौकरी, रोजगार और शिक्षा संबंधित सरकार की योजनाओं को प्रमुखता से बताएगा। बता दें कि, इस संवाद यात्रा से महिलाओं को यह संदेश दिया जाएगा कि, सूबे की नीतीश कुमार की सरकार ने महिलाओं के हित में क्या-क्या काम किया है।
नीतीश कुमार ने शुरू किया 'महिला संवाद' अभियान
विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों के नेता अपनी अपनी तैयारी कर रहे हैं। वहीं दो दिन पहले जदयू कार्यालय पर '2025-2030, फिर से नीतीश' का नारा देते हुए आधिकारिक पोस्टर भी जारी किया गया था। इस पोस्टर का वीडियो भी जारी किया गया था, जिसमें सीएम नीतीश कुमार की योजनाओं और वादों को बताया गया था। इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए महिला संवाद कार्यक्रम को राज्य के सभी गांवों में जाकर महिलाओं को सरकारी योजनाओं, महिला सशक्तीकरण से जुड़े मुद्दों की जानकारी दी जाएगी।
बिहार के गांव-गांव में जाएगा ये रथ जाएंगे
आपको बता दें कि, बिहार की राजधानी पटना में ही 1,395 स्थानों पर महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बता दें कि, इस कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं से अवगत कराया जाएगा। जिसमें महिला सशक्तीकरण नीति 2025, नशा मुक्ति अभियान, महिला आरक्षण योजना, जीविका योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, बालिका पोशाक योजना, महिला आरक्षण योजना, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन अभियान की जानकारी दी जाएगी।
Comments (0)