हरियाणा पंजाब के बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को लेकर आज फिर किसानों की केंद्र के साथ बैठक होगी। यह बैठक चंडीगढ़ में होगी। बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। इससे पहले 14 फरवरी को हुई बैठक बेनतीजा रही थी।
किसानों-केंद्र के बीच वार्ता आज
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि केंद्र के साथ शनिवार को चंडीगढ़ में होने वाली बैठक अगर बेनतीजा रही और केंद्र ने उनकी मांगों का हल न किया, तो फिर दिल्ली कूच किया जाएगा। 25 फरवरी को 101 किसानों का जत्था वरिष्ठ किसान नेताओं की अगुवाई में दिल्ली कूच करेगा।
वहीं जगजीत डल्लेवाल ने कहा कि देश के सभी किसानों के सहयोग से किसानी मोर्चे को जीत तक लेकर जाएंगे। शनिवार को दोनों मोर्चों का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मीटिंग में जाएगा।
Comments (0)