दिल्ली विधानसभा चुनाव 2024 में मिली प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन काफा उत्साह में हैं। अब देश में अगला चुनाव इस साल के आखिर में बिहार में होने जा रहा है। इस चुनाव में भी जीत को लेकर एनडीए के दल काफी आश्वस्त नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने बड़ा दावा किया है। केंद्रीय मंत्री पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव में जीत का दावा करते हुए ये भविष्यवाणी भी कर दी है कि, एनडीए गठबंधन चुनाव में कितनी सीटें जीतेगा।
बिहार में भी दिल्ली जैसा परिणाम आएगा
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि, एनडीए ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में जो नतीजे देखे उससे हम नैतिक रूप से अभिभूत हैं। हम हाई नोड पर चार्ज्ड अप होकर बिहार चुनाव के लिए जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि, दिल्ली में एनडीए को जिस तरह की जीत मिली है। 27 साल बाद दिल्ली में एनडीए की सरकार बनी है। इसके साथ ही उन्होंने आगे यह भी कहा है कि, जिस तरह से दिल्ली, हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव परिणाम रहे हैं बिहार में ऐसा ही परिणाम देखने को मिलेगा।
225 से ज्यादा सीटें जीतेंगे
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बताया कि, बिहार में हमारा गठबंधन मजबूत है और 5 पार्टियों भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के बीच जीत का कॉम्बिनेशन है। मैं लगातार बिहार की यात्रा कर रहा हूं। हम बिहार विधानसभा चुनाव में 225 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएंगे। उन्होने आगे कहा कि, एनडीए के अन्य दलों को भी यही भरोसा है।
Comments (0)