दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगी है। रेखा गुप्ता आज दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग सीट से पहली बार विधायक चुनी गई हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 11 दिन के बाद भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया गया है। दिल्ली में कल मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान में होगा।
रेखा गुप्ता ने एलजी के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया
बीजेपी विधायक रेखा गुप्ता ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। कल दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह होगा।
रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी को धन्यवाद कहा
दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हुए ट्वीटकिया, 'मैं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और विधायक दल को धन्यवाद देती हूं।'
Comments (0)