हिमाचल प्रदेश में बादल फटने के कारण तबाही का मंजर देखने मिल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, यहां दो दिनों तक हुई लगातार वारिस में 583 सड़कें अवरुद्ध हुई हैं। इनमें 85 जगहें राष्ट्रीय राजमार्ग पर हैं। इसके अलावा बिजली के 2263 ट्रांसफार्मर ठप हो चुके हैं। इससे बिजली की आपूर्ति प्रभावित हुई है। वहीं इस तबाही के कारण 279 जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं।
12 घर भूस्खलन की जद में
मिली जानकारी के अनुसार, कुल्लू के गांधीनगर नाले में बाढ़ से तीन वाहन मलबे में दब गए। मनाली में पेड़ गिरने से दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और हडिम्बा मंदिर पर भी पेड़ टूटा है। कांगड़ा के मुल्थान में नौ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इसके साथ ही छोटा भंगाल के मुल्थान में बादल फटने के बाद 12 घर खतरे की जद में हैं, यहां के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।
चंबा में लगातार बर्फबारी जारी
आपको बता दें कु, चंबा की अति दुर्गम पागी घाटी में पिछले चार दिन से लगातार बर्फबारी हो रही थी। इससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। सर्दी बढ़ गई और पागी घाटी शहर के बाकी हिस्सों से पूरी तरह कट गई। दो दिनों से बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई है। आज मौसम ठीक है, लेकिन आसमान में बादल हैं। यहां चार दिन में लगभग 3 फीट बर्फ पड़ चुकी है।
Comments (0)