शिवसेना के मुखिया और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को राज्य के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे पर परोक्ष रूप से कटाक्ष किया है। एकनाथ शिंदे ने तंज कसते हुए कहा कि,
उनके नेतृत्व वाली शिवसेना ‘मालिक और गुलामों’ की नहीं बल्कि समर्पित कार्यकर्ताओं की पार्टी है।
सोने का चम्मच लेकर पैदा नहीं हुए
शिवसेना (उबाठा) से शिवसेना में शामिल हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शिवसेना के मुखिया और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि, उनके जैसे सैनिक सोने का चम्मच लेकर पैदा नहीं हुए।
यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है
एकनाथ शिंदे ने कहा कि, हमने लोगों के जीवन में सुनहरे दिन लाने के लिए कड़ी मेहनत की है। हम जमीनी कार्यकर्ता हैं और मैं आपका सहयोगी हूं। यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है, न कि मालिक और गुलामों की पार्टी। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री शिंदे ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, उन्होंने हमेशा आलोचना और दुर्व्यवहार का जवाब अपने काम से दिया है।
Comments (0)