अयोध्या में रामनवमी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव को लेकर अयोध्या पूरी तरह से सज संवर कर तैयार है। अयोध्या में 25 से 30 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावनाएं जताई जा रही है जिसको लेकर प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। रामनवमी के उपलक्ष्य में कल भव्यता के साथ कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
4 अप्रैल से जारी है धार्मिक अनुष्ठानों का दौर
भगवान राम के जन्म को लेकर धार्मिक अनुष्ठानों का दौर 4 अप्रैल से शुरू हो गया है। भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या के सभी मठ मंदिरों को भी सजाया गया है। देश- विदेश से आए हुए श्रद्धालु अयोध्या में होंगे और प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव में शामिल होंगे।
अयोध्या में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या में राम नवमी के दिन श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा और सुगमता के साथ दर्शन कराने के लिए अयोध्या रेंज के आईजी प्रवीण कुमार व कमिश्नर गौरव दयाल खुद ग्राउंड जीरो पर उतरे हैं। श्रद्धालुओं को अयोध्या में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसको लेकर पूरे मेला क्षेत्र को जोन और सेक्टर में बांटा गया है। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गयी है।
पूरे देश को सूर्य तिलक का इंतजार
सूर्य तिलक दोपहर ठीक 12 बजे प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव होगा। भगवान श्रीराम के कुल देवता भगवान सूर्य भी जन्मोत्सव में 4 मिनट मर्यादापुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का 4 मिनट तक सूर्य तिलक करेंगे। कल सुबह 9:30 बजे से अयोध्या में भगवान राम का अभिषेक प्रारम्भ होगा। 10:30 बजे पट बंद कर प्रभु का श्रृंगार का कार्यक्रम, 10:50 बजे प्रभु श्रीराम का अभिषेक और श्रृंगार दर्शन होगा जिसका लाइव प्रसारण किया जाएगा। 11:50 बजे पट बंद होगा और भोग की तैयारी होगी। इसके बाद बाद वो पल आयेगा जिसका पूरे देश ही नहीं विश्व को इंतजार होगा, जब भगवान का दोपहर में ठीक 12:00 जन्म होगा। उसके बाद सूर्य तिलक और प्राकट्य की आरती होगी। इसी दौरान 56 भोग लगाया जायेगा।
Comments (0)