LG के अभिभाषण पर जवाब देते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि, दिल्ली की जनता को आयुष्मान योजना से महरूम रखा गया क्योंकि इस योजना में पीएम का नाम था। उन्होंने कहा कि, दिल्ली सरकार में कैसे काम होता था, अपने ही सरकार के अधिकारियों को पीटते थे। मुख्य सचिव को घर मे पीटते थे। जो सरकार के हेड हैं क्या उनकी फोटो नहीं लग सकती है।
हम बाबा साहेब का सम्मान करते हैं - सीएम रेखा गुप्ता
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि, हम बाबा साहेब का सम्मान करते हैं। इसके साथ ही सीएम रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि, उनका ( आम आदमी पार्टी ) काम है विधानसभा में अपने चंगु मंगू से वीडियो बनवाना। उसे सोशल मीडिया पर डालना।
बनिया की बेटी हूँ-पैसा बर्बाद नहीं होने दूंगी - सीएम रेखा गुप्ता
सीएम रेखा गुप्ता ने गुलदस्ते को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि एक ही गुलदस्ता बार-बार लोगों ने CM को दिया। मैं तो बनिया की बेटी हूँ। एक पैसा बर्बाद नहीं होने दूंगी। उन्होंने आगे कहा कि, चुनाव के समय मे केजरीवाल जी कहते थे मैं दिल्ली का भाई हूँ। ऐसा कौन सा भाई होगा जो एक के साथ एक फ्री देता है। दिल्ली की बहनें इन्हें आज भी गाली देतीं हैं। सीएम ने आगे कहा कि, कोरोना के समय न तो इनके मंत्री और ना ही इनके विधायक घर से बाहर निकले। कोरोना काल मे भी पीएम और गृहमंत्री जी ने दिल्ली की मदद की।
LG भ्रष्टाचार के विरुद्ध खड़े रहे - सीएम रेखा गुप्ता
दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि, यमुना की सफाई के लिए NGT ने एक कमेटी बनाई, LG को इसकी जिम्मेदारी दी। लेकिन इसके खिलाफ कोर्ट में जाकर स्टे ले लिया। कुंभ में करोड़ों लोगों ने डुबकी लगाई। जब गंगा जी साफ हो सकती है तो यमुना जी भी साफ होगी। सीएम ने आगे कहा कि, आज गृहमंत्री जी ने मीटिंग में कहा कि दिल्ली में मानसून एक्शन प्लान बनाया जाय, जिससे दिल्ली वालों को दिक्कत न हो। LG जी का भी धन्यवाद जो चट्टान की तरह भ्रष्टाचार के विरुद्ध खड़े रहे।
Comments (0)