पूर्व भारतीय क्रिकेटर केदार जाधव क्रिकेट के बाद राजनीति में अपनी पारी शुरू करने वाले हैं। मंगलवार को मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में केदार जाधव भाजपा में शामिल हो गए। मुंबई में महाराष्ट्र के मंत्री और राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए।
पूर्व क्रिकेटर केदार जाधव बीजेपी में हुए शामिल
केदार जाधव ने पिछले साल जून में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की थी। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। 39 वर्षीय खिलाड़ी ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच आठ फरवरी, 2020 को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।
Comments (0)