दिल्ली का बजट आज पेश किया जा रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बजट 2025-26 पेश करते हुए व्यापारियों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। दिल्ली में भाजपा लंबे समय के बाद सत्ता में आई है, ऐसे में उसके बजट पर सभी की निगाहें हैं। इस बजट के माध्यम से मुख्यमंत्री आम दिल्लीवासी से लेकर व्यापारी वर्ग तक सभी को साधने की कोशिश कर रही हैं। दिल्ली के इतिहास में यह पहला मौका है जब पेपरलेस बजट पेश किया जा रहा है।
इनका हुआ ऐलान
बजट में व्यापारियों के लिए कई बड़े ऐलान हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार दिल्ली में व्यापार करना आसान बनाएगी। सरकार Ease of doing business के लिए काम करेगी और इसके लिए एक ठोस रोडमैप बनाया जाएगा। दिल्ली के लिए नई औद्योगिक नीति आएगी। एक नई वेयरहाउसिंग नीति अमल में आएगी। इसके अलावा, सरकार सिंगल विंडो सिस्टम लेकर आएगी। ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड की स्थापना की जाएगी। मुर्गी, मधुमखी पालन, हैंडलूम, कुटीर उद्योगों के लिए नियम लागू होंगे। इसके लिए 50 करोड़ का बजट रखा गया है।
हर 2 साल में इन्वेस्टर समिट
बजट पेश करने के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में हर 2 साल में ग्लोबल समिट का आयोजन किया जाएगा। इस समिट का उद्देश्य दिल्ली में निवेश लाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में पहली बार ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन किया जाएगा। हमारी कोशिश रहेगी कि हर दो साल में इस समिट का आयोजन किया जाए। गौरतलब है कि भाजपा शासित राज्यों में ग्लोबल समिट पर काफी जोर दिया जाता है। हाल ही में मध्य प्रदेश में भी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट आयोजित हुई थी।

Comments (0)