उत्तर भारत में खराब हुए मौसम के कारण कई उड़ानें बाधित हुई हैं, जिससे दिल्ली एयरपोर्ट पर फंसे यात्रियों में रोष फैल गया है। जानकारी के अनुसार, आंधी और बारिश की वजह से उत्तर भारत में फ्लाइट्स के संचालन पर असर पड़ा है। कई फ्लाइटें देरी से रवाना की गईं तो कई डायवर्ट की गईं। एयर इंडिया ने अपने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि हवाई अड्डे पर जाने से पहले उड़ान की मौजूदा स्थिति की जांच कर लें। आंधी और तेज हवाओं की वजह से उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में फ्लाइटें प्रभावित हुई हैं। कुछ फ्लाइटों को देरी से रवाना किया गया है।
हमारे पूरे फ्लाइट शेड्यूल पर मौसम का असर पड़ा है। हम स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और व्यवधान को कम करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार धूल भरी आंधी और हवाओं के कारण शुक्रवार को दिल्ली एयरपोर्ट से 15 फ्लाइटों को डायवर्ट किया गया। मौसम में बदलाव के चलते एयर इंडिया को वैकल्पिक उपाय करने पड़े। सोशल मीडिया पोस्ट में एयर इंडिया के कर्मचारियों ने कम्युनिकेशन की कमी और मैनेजमेंट स्तर पर खामियों को उजागर किया है। हजारों यात्रियों ने फ्लाइटों की स्थिति और बोर्डिंग गेट पर जानकारी न मिलने पर नाराजगी जाहिर की।
Comments (0)