दिल्ली विधानसभा चुनाव 2024 में मिली प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन काफा उत्साह में हैं। अब देश में अगला चुनाव इस साल के आखिर में बिहार में होने जा रहा है। इस चुनाव में भी जीत को लेकर एनडीए के दल काफी आश्वस्त नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में बीजेपी के सीनियर नेता गिरिराज सिंह ने बड़ा दावा किया है।
बिहार में NDA की सरकार ही रहेगी
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी दावा किया है कि, बिहार में NDA गठबंधन एक बार फिर से सत्ता में लौटेगा। बीजेपी नेता गिरिराज ने कहा कि, बिहार में राजग की सरकार है और राजग की सरकार ही बनेगी। आपको बता दें कि, बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। बिहार में NDA में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), जनता दल (यूनाईटेड), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं।
225 से ज्यादा सीटें जीतेंगे - चिराग पासवान
दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बताया कि, बिहार में हमारा गठबंधन मजबूत है और 5 पार्टियों भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के बीच जीत का कॉम्बिनेशन है। मैं लगातार बिहार की यात्रा कर रहा हूं। हम बिहार विधानसभा चुनाव में 225 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएंगे। उन्होने आगे कहा कि, एनडीए के अन्य दलों को भी यही भरोसा है।
Comments (0)