दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है। बहुमत 36 का है। भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर 26 साल बाद सत्ता में वापसी की।
LG सक्सेना ने विधानसभा भंग करने का जारी किया नोटिफिकेशन
इधर, नतीजों के दूसरे दिन दिल्ली की मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने LG वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया। जिसके बाद LG ने दिल्ली विधानसभा भंग करने अधिसूचना जारी कर दी है।
इधर, BJP भी दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री का नाम फाइनल करने अमित शाह के घर बैठक कर रही है। जेपी नड्डा गृहमंत्री के घर पहुंचे हैं। मोदी दो देशों के दौरे पर जा रहे हैं। दावा है दिल्ली CM का शपथ ग्रहण समारोह उनके लौटने के बाद ही होगा। इसमें भाजपा शासित राज्यों के CM शामिल हो सकते हैं।
Comments (0)