भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 87 साल की उम्र में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया है। मनोज कुमार के निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। मनोज कुमार कई दिनों से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे। शुक्रवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। मनोज कुमार को उनकी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाने जाता था। वे बॉलीवुड के 'भारत कुमार' के नाम से फेमस थे। वहीं उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है।
पीएम ने एक्स पर किया पोस्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'एक्स' पर लिखा: "महान अभिनेता और फिल्म निर्माता श्री मनोज कुमार जी के निधन से बहुत दुख हुआ। वह भारतीय सिनेमा के प्रतीक थे, जिन्हें विशेष रूप से उनकी देशभक्ति के उत्साह के लिए याद किया जाता था, जो उनकी फिल्मों में भी झलकता था। मनोज जी के कार्यों ने राष्ट्रीय गौरव की भावना को प्रज्वलित किया और यह पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।"
Comments (0)