18वीं लोकसभा का बजट सेशन आज से शुरू हो गया है। सत्र के पहले दिन संसद में एंट्री से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने हंस द्वारा पर देशवासियों को संबोधित किया। इसके बाद प्रधानमंत्री द्रौपदी मुर्मू ने सदन के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा को संबोधित किया। राष्ट्रपति ने 59 मिनट की स्पीच दी और स्पीच की शुरुआत में उन्होंने महाकुंभ में मची भगदड़ और उसमें लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पवित्र धरती पर गंगा किनारे इस तरह के हादसे मन दुखी हुआ। शोक संतप्त परिवारों से संवेदन व्यक्त करती हूं।
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा
1- अपने संबोधन में राष्ट्रपति मुर्मू ने केंद्र सरकार की योजनाओं की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार 3 गुना तेजी से काम कर रही है। भारत की विकास यात्रा के इस अमृतकाल को मोदी सरकार अभूतपूर्व उपलब्धियों के माध्यम से नई ऊर्जा दे रही है। बड़े फैसलों और नीतियों को लागू करके देश विकास कर रही है। महिलाओं, किसानों और युवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।
2. राष्ट्रपति ने कहा कि 70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को आयुष्मान योजना का फायदा मिला। छोटे कारोबारियों के लिए बैंक से लोन लेने की लिमिट दोगुनी होने से उन्हें फायदा हुआ है। प्रधानमंत्री आवास योजना का विस्तार करते हुए 3 करोड़ नए घर आवंटित करने का लक्ष्य मोदी सरकार जल्द पूरा कर लेगी। जनजातीय समाज के 5 करोड़ लोगों के लिए ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष’ अभियान प्रारंभ हुआ।
3- राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि मोदी सरकार ने एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड बढ़ाया। नेचुरल फार्मिंग के लिए नेशनल मिशन शुरू किया। मोटा अनाज खरीदने को 3 गुना पैसे खर्च किए। अच्छी उपज के लिए 109 किस्में किसानों को दी गईं। खरीफ और रबी की फसलों के लिए MSP में इजाफा किया। सरकार किसानों को फसलों को उचित दाम दिलाने और उनकी आय बढ़ाने के लिए प्रयास कर रही है।
4- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में मौसम विज्ञान विभाग के 150 साल पूरे होने का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि मौसम विज्ञान विभाग के 150 साल पूरे होने के मौके पर 2000 करोड़ की लागत से मिशन मौसम शुरू किया गया है। बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर के विजन पर चलते हुए सूखा ग्रस्त इलाकों में परियोजनाओं के जरिए सिंचाई और पीने का पानी उपलब्ध कराया गया है।
5- राष्ट्रपति ने कहा कि मोदी राज में भारत दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो ट्रेन सर्विस वाला देश बना है। देश में इलेक्ट्रिक बसें दौड़ रही हैं। 15 रोपवे प्रोजेक्ट चल रहे हैं। 2014 में दिल्ली-NCR में मेट्रो सर्विस शुरू हुई। 200 किलोमीटर एरिया में शुरू किया गया नेटवर्क आज दोगुना हो गया है। 10 साल में एयरपोर्ट दोगुने हो गए हैं।
6- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मोदी सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम बनाकर लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण दिया। 10 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को 9 लाख करोड़ आवंटित किए गए। मोदी सरकार का लक्ष्य 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है, जो जल्दी पूरा कर लिया जाएगा। 1.15 करोड़ से ज्यादा लखपति दीदी एक्टिव हैं।
Comments (0)