कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज यानी की सोमवार को बिहार की राजधानी पटना में ‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए कहा कि, बिहार में विपक्षी महागठबंधन दलितों, महिलाओं और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों (ईबीसी) के उत्थान के लिए काम करेगा। उन्होंने आगे कहा कि, उन्हें विश्वास है कि, बिहार के लोग हमेशा की तरह इस बार भी भारत को नयी दिशा दिखाएंगे। बिहार में इस साल बाद में विधानसभा चुनाव होने हैं।
कमजोर वर्गों के लोगों के साथ दूसरे दर्जे के नागरिक जैसा व्यवहार किया जा रहा है
राहुल गांधी ने अपने संबोधन में बीजेपी सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि, कांग्रेस केंद्र में सत्ता में आने के बाद आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा के “नकली अवरोध” को ध्वस्त कर देगी। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि, कांग्रेस शासित तेलंगाना में की गई जाति जनगणना के समान यह देश के विकास मॉडल को बदल देगी। कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि, समाज के कमजोर वर्गों के लोगों के साथ दूसरे दर्जे के नागरिक जैसा व्यवहार किया जा रहा है।
महागठबंधन दलितों, महिलाओं और ईबीसी के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है
लोकसभा में विपक्ष के नेता ने अपने इस संबोधन में आगे कहा कि, महागठबंधन दलितों, महिलाओं और ईबीसी के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। हम जाति जनगणना के जरिए देश का एक्स-रे करेंगे लेकिन भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जाति जनगणना के खिलाफ हैं। कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी इससे पहले दिन में पटना पहुंचे और कांग्रेस की ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा में भाग लेने के लिए बेगूसराय गए। इसके बाद वह सम्मेलन को संबोधित करने के लिए राज्य की राजधानी लौट आए।
Comments (0)