दिल्ली NCR में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी की गुरुवार ( 23 जनवरी) को बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में शाम या रात के समय हल्की धुंध नजर आ सकती है।
सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज अधिकतम तापमान कम होकर 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं 24 से 28 जनवरी तक तापमान में बढ़ा उतार चढ़ाव नहीं होगा। अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री तक रहेगा। आपको बता दें कि, दिल्ली में बुधवार को जनवरी में इस सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा। जनवरी में यह दूसरा मौका है जब अधिकतम तापमान 25 डिग्री से अधिक रहा।
अभी और बढ़ेगी ठंड - मौसम विभाग
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के दौरान एक से दो दिनों तक पूरे उत्तर भारत में तापमान में बढ़ोतरी देखी गई। हालांकि, इसके बाद ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 24 जनवरी से जैसे ही पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होगा तो तापमान गिरना शुरू होगा। इसके साथ ही कोहरा भी देखने को मिल सकता है। वहीं मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि स्मॉग के कारण हवा की गुणवत्ता खराब हो सकती है।
Comments (0)