दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन बनेगा? इस सस्पेंस से आज पर्दा उठने वाला है। भारतीय जनता पार्टी आज दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाने वाली है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में नए सीएम का नाम तय हो जाएगा। नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण कल रामलीला मैदान में होगा।
20 फरवरी को होगा शपथ ग्रहण समारोह
दिल्ली के नए मुख्यमंत्री अपने मंत्रिपरिषद के साथ 20 फरवरी को रामलीला मैदान में शपथ लेंगे।
रामलीला मैदान में 5,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे
दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के दिन रामलीला मैदान और उसके आसपास 5,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे।
सीएम की रेस में ये नाम सबसे आगे
दिल्ली के नए मुख्यमंत्री की रेस में प्रवेश वर्मा, रेखा गुप्ता, विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय और आशीष सूद का नाम आगे चल रहा है।
Comments (0)