भारत और भारतीयों के लिए गणतंत्र दिवस का दिन गर्व और सम्मान का प्रतीक होता है। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था, जिसने देश को स्वशासित, समावेशी, समाजवादी और लोकतांत्रिक राष्ट्र का रूप दिया था। यही वजह है कि गणतंत्र दिवस के दिन को हर भारतीय जश्न के साथ मनाता है। इस दिन देशभर में विभिन्न समारोह होते हैं, जिसमें दिल्ली में कर्तव्य पथ (पहले राजपथ) पर निकलने वाली परेड मुख्य आकर्षण का केंद्र होती है।
गणतंत्र दिवस का अवसर केवल देशभक्ति और जोश से रोम-रोम जगाने का ही नहीं, बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों और देश के लिए शहीद होने वाले जवानों को भी याद करने का है। इस मौके पर देश के जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने के लिए शायरियों से बेहतर क्या ही हो सकता है।
अपनों को भेंजे ये संदेश
1. भारत को अपनी पहचान बना लिया है,
हम सुख-दुख में अपनों के साथ को ताकत बना लिया है।
गणतंत्र दिवस पर भी हम सब हैं साथ-साथ
दुनिया को यही संदेश दिया है।।
2. गणतंत्र की शक्ति से बढ़ा है हमारा गर्व,
एकता ही है हमारे देश की शान
भारत का तिरंगा है हर दिल की पहचान।।
3.आज फिर से हमको तिरंगा लहराना है,
आज हम सभी को गणतंत्र दिवस मनाना है।
हम सब को मिलकर वादा करना है
इस देश को हमे आगे बढ़ाना है।
4.वतन से है मोहब्बत, वतन पर है हमे नाज़,
दिल से कर रहे हम गणतंत्र दिवस का आगाज।
5. देश के लिए जोश न होने देंगे कम,
जब भी पड़ी जरूरत लुटा देंगे जान हम।
क्योंकि, भारत है हमारा घर
और इसपर आंच नहीं आने देंगे हम।।
6. हमारे देश का संविधान
हर किसी को देता है अधिकार का मान
इस दिन को बनाएं खास
बैठकर अपने परिवार के पास।।
7. हमारे देश का संविधान
हर किसी को देता है अधिकार का मान
इस दिन को बनाएं खास
बैठकर अपने परिवार के पास।।