दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भाजपा को रुझानों में बहुमत मिल गया है। जंगपुरा सीट से आप के मनीष सिसोदिया हार गए हैं। अरविंद केजरीवाल और सीएम आतिशी भी पीछे चल रही हैं।
जंगपुरा की जंग हारे मनीष सिसोदिया
जंगपुरा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मनीष सिसोदिया को हार मिली है. इस सीट पर बीजेपी के तरविंदर सिंह मारवाह ने 1844 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है.
कोंडली से आप के प्रत्याशी कुलदीप जीते
कोंडली से आप के प्रत्याशी कुलदीप कुमार ने जीत दर्ज की है।
Comments (0)