कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की गुरुवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार , सोनिया गांधी डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। उनकी हालात ठीक है। डॉक्टर्स की टीम उनकी हेल्थ की लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। सोनिया गांधी को स्वास्थ्य संबंधित शिकायत के बाद अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। बता दें कि सोनिया गांधी की उम्र 78 वर्ष हो गई है।
सोनिया गांधी पहले से स्वस्थ्य
बता दें, पिछले साल स्वास्थ्य खराब होने की वजह से दिसंबर में सोनिया गांधी कर्नाटक के बेलगावी मे आयोजित कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में शामिल नहीं हो पाई थी। दरअसल, इससे पहले सिंतबर में उन्हें सर गंगा राम अस्पताल में एडमिट कराया गया था। उस समय सोनिया गांधी को हल्के बुखार की शिकायत थी। इतना ही नहीं, बल्कि मार्च में भी उन्हें सर गंगा राम अस्पताल में एडमिट होना पड़ा था। इसके एक दिन बाद हॉस्पिटल ने मेडिकल बुलेटिन जारी की थी। इसमें बताया गया था कि सोनिया गांधी पहले से स्वस्थ्य है।
बजट सत्र में शामिल हुई थीं सोनिया गांधी
इससे पहले संसद के बजट सत्र के दौरान 13 फरवरी को सोनिया गांधी को राज्यसभा में नजर आई थी। उन्होंने राज्सभा में कई मुद्दों पर अपनी मांगें रखी थी। इस दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर उनके बयान से सियासी भूचाल आ गया था। मालूम हो कि कांग्रेस संसदीय दल की चीफ सोनिया गांधी ने 15 जनवरी 2025 को कांग्रेस के नए मुख्यालय इंदिरा भवन का उद्घाटन किया था। इस भवन का निर्माण सोनिया गांधी के पार्टी अध्यक्ष के कार्यकाल के दौरान शुरू हुआ था।
Comments (0)