दिल्ली विधानसभा का सत्र 24 फरवरी से शुरू होगा. अरविंदर सिंह लवली प्रोटेम स्पीकर होंगे और नव निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे. 27 वर्षों बाद भाजपा सरकार का यह पहला सत्र तीन दिनों का होगा - 24, 25 और 27 फरवरी।
भाजपा विधायक और पूर्व दिल्ली विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि अरविंदर सिंह लवली सदन के प्रोटेम स्पीकर होंगे। गुप्ता ने गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक के बारे में कहा कि मुख्यमंत्री के साथ बैठक में इस बात पर चर्चा हुई है कि आगे की कार्यवाही कैसे आगे बढ़ाई जाए।
कौन होता है प्रोटेम स्पीकर?
प्रोटेम स्पीकर सदन का एक अस्थायी अध्यक्ष होता है जो सीमित अवधि के लिए और पूर्णकालिक अध्यक्ष के चुनाव होने तक सदन की कार्यवाही का संचालन करता है। गुप्ता ने बात करते हुए आगे कहा कि नई सरकार नए उत्साह और नए जुनून के साथ सत्ता में आई है।
24 फरवरी से विधानसभा सत्र
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 24 फरवरी को दिल्ली विधानसभा सत्र की शुरुआत होगी और 25 फरवरी को लंबित 14 सीएजी की रिपोर्ट को सदन के पटल पर रखा जाएगा। सदन का पहला सत्र तीन दिन तक (27 फरवरी) चलेगा। सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी।
Comments (0)