अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी महंत सत्येंद्र दास का आज यानी की बुधवार,12 फरवरी को लखनऊ PGI में निधन हो गया। उन्होंने 85 साल की उम्र में आज सुबह करीब 7 बजे आखिरी सांस ली। आपको बता दें कि, बीते दिनों ब्रेन हेमरेज की समस्या के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सतेंद्र दास के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए कहा कि ये अपूरणीय क्षति है।
सत्येंद्र दास के निधन पर सीएम योगी ने गहरा दुख जताया
अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी महंत सत्येंद्र दास की बीते 3 फरवरी ब्रेन स्ट्रोक के कारण तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें लखनऊ PGI में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। माघ पूर्णिमा के दिन (12 फरवरी) को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। वहीं सत्येंद्र दास के निधन पर सीएम योगी ने गहरा दुख जताया है।
सत्येंद्र दास के निधन पर CM योगी ने जताया दुख
सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया साइट X पोस्ट में लिखा है कि, परम रामभक्त, श्री राम जन्मभूमि मंदिर, श्री अयोध्या धाम के मुख्य पुजारी आचार्य श्री सत्येंद्र कुमार दास जी महाराज का निधन अत्यंत दुःखद एवं आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है। विनम्र श्रद्धांजलि! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे तथा शोक संतप्त शिष्यों एवं अनुयायियों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!
Comments (0)