उत्तर प्रदेश आज 24 जनवरी को अपना 76वां स्थापना दिवस मना रहा है। यूपी पौराणिक मंदिरों, क्षेत्रफल, जनसंख्या और समद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है। दुनिया भर में अपनी परंपरा, संपन्न इतिहास, त्यौहारों, व्यंजनों पयर्टन स्थलों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर उत्तर प्रदेश के स्थापना के दिवस के अवसर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।
‘एक्स’ पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा:
“उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के अपने सभी भाई-बहनों को मेरी ढेरों शुभकामनाएं। भारतीय संस्कृति में अनगिनत पौराणिक और ऐतिहासिक कालखंडों की साक्षी रही यह पावन धरती पिछले आठ वर्षों से विकास के नित-नए अध्याय रचने में जुटी है। मुझे पूरा भरोसा है कि जनकल्याण के लिए समर्पित सरकार और यहां के लोगों की अद्भुत प्रतिभा एवं अथक परिश्रम से हमारा यह प्रिय प्रदेश विकसित भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देगा।”