उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरु हो गया है। निर्वाचन आयोग ने 1515 मतदान केंद्र और 3394 बूथ बनाए है। पोलिंग पार्टियों को कल दोपहर से ही मतदान स्थल रवान कर दिया गया था। नगर निकाय चुनाव के लिए आज सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक वोटिंग होगी। प्रदेश के 30 लाख मतदाता आज 5405 प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला करेंगे।
100 नगर निकायों पर चुनाव हो रहे
नगर निकाय चुनाव के लिए कुल 5405 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें से 514 प्रत्याशी नगर प्रमुख और अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि 4,885 प्रत्याशी सभासद और सदस्य पदों के लिए चुनावी दंगल में हैं। इसके अलावा 47 प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। उत्तराखंड में कुल 100 नगर निकायों पर चुनाव हो रहे हैं। निर्वाचन आयोग ने सभी पोलिंग बूथ पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए है।
25 जनवरी को रिजल्ट
बता दें कि 27 दिसंबर से नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन पत्र खरीदने की प्रक्रिया शुरु हुई थी। 30 दिसंबर 2024 तक नामांकन पत्र खरीदे गए थे। 31 दिसंबर से 1 जनवरी, 2025 तक नामांकन पत्रों की जांच की गई थी। नामांकन पत्रों की जांच करने के बाद 2 जनवरी को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक तक नाम वापसी की प्रक्रिया चली। तीन जनवरी को चुनाव चिन्ह बांटा गया था। सभी प्रत्याशियों ने 21 जनवरी की शाम 5 बजे तक जमकर प्रचार प्रसार किया।
Comments (0)