आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। दिल्ली की महिलाओं को इस दिन का बेसब्री से इंतजार था क्योंकि आज उनके खाते में 2500 रुपये आने हैं। लेकिन सवाल है कि क्या आज उनके खाते में 2500 रुपये क्रेडिट होंगे? दरअसल, सुबह 11 बजे दिल्ली कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें महिला सम्मान योजना के ऐलान पर चर्चा होगी। बैठक की अध्यक्षता दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी। दिल्ली कैबिनेट की बैठक में महिला सम्मान योजना को लेकर गाइडलाइन जारी किये जा सकते है। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले एक कार्यक्रम में इस योजना का ऐलान संभव है। इस कार्यक्रम में सीएम रेखा गुप्ता और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया था कि सत्ता में आने पर महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देंगे।
आज जारी होगी 2500 रुपये की पहली किस्त
महिला दिवस पर आज बीपीएल महिलाओं को महिला सम्मान की पहली किस्त मिलेगी. दिल्ली की रेखा सरकार आज 2500 रुपये की पहली किस्त जारी कर सकती है। महिला सम्मान योजना में फिलहाल केवल बीपीएल कार्डधारक महिलाओं को शामिल किया जा रहा है। इसके बाद इसमें और भी जरुरतमंद महिलाओं को शामिल किया जा सकता है।
महिला सम्मान योजना के लिए क्राइटेरिया
- आवेदक महिला दिल्ली की नागरिक हो।
- महिला सरकारी नौकरी या रिटायर्ड कर्मचारी न हो।
- महिला गरीबी रेखा से नीचे या EWS कैटेगरी में आती हो।
- परिवार की सालाना आय 2.5 लाख से अधिक न हो।
- महिला की उम्र 21 से 60 साल के बीच होनी चाहिए।
- महिला पहले से किसी अन्य योजना का लाभ न उठा रही हो।
किन किन दस्तावेजों की होगी जरूरत
- आधार कार्ड
- दिल्ली की निवासी होने का प्रमाण पत्र
- BPL कार्ड
- आधार कार्ड से लिंक बैंक अकाउंट नंबर
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर
- आय का प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू होता है तो)
Comments (0)