मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने पंजाब, दिल्ली और मध्य प्रदेश के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की है। ओएसिस ग्रुप ऑफ कंपनी से जुड़े मालब्रोस इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के सात अलग ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चल रहा है। कंपनी पर आरोप है कि फिरोजपुर की इसकी यूनिट इंडस्ट्रियल वेस्ट को बोलवेल के लिए जरिए वापस जमीन में डाल रही थी, जिससे मिट्टी और ग्राउंड वॉटर प्रदूषित हो रहा था। करीब 4 किलोमीटर के दायरे में जमीन के भीतर का पानी प्रदूषित हो गया है। इस मामले को संसद भवन के जीरो आवर में उठाया गया था।
मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने पंजाब, दिल्ली और मध्य प्रदेश में छापेमारी की है। शराब बनाने के कारोबार से जुड़ी हुई कंपनी पर यह छापेमारी की गई है। बता दें कि कंपनी के मालिक का कनेक्शन अकाली दल से भी है।