असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयान पर एमपी के पूर्व सीएम व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने पलटवार किया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि, जब कुछ बोलने को नहीं होता तब इस प्रकार की बात की जाती हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि, हेमंत बिस्वा सरमा स्वयं अपना घर देखें, इस मामले में ज्यादा होशियार न बनें।
दिग्विजय सिंह ने कहा - हमें कभी उम्मीद नहीं थी कि नीतीश कुमार ऐसा कदम उठाएंगे। वे पहले ही कह चुके थे कि, किसी हालत में मरते दम तक बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे।