छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अगुवाई में शनिवार को उनका पूरा मंत्रिमंडल अयोध्या पहुंचा, जहां उन्होंने रामलला का दर्शन कर छत्तीसगढ़ की ख़ुशहाली के लिए कामना किया। CM विष्णु देव साय और डिप्टी CM अरुण साव और कैबिनेट के सदस्यों ने अयोध्या में सरयू घाट पर पूजा की जिसके बाद उन्होंने हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान रामलला को शिवरीनारायण से बेर फल के साथ विष्णुभोग चावल, कोसा वस्त्र, करी लड्डू, अनरसा और सीताफल सहित अन्य सामग्री भी भेंट की।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अगुवाई में शनिवार को उनका पूरा मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या पहुंचे, जहां वे रामलला के दर्शन कर छत्तीसगढ़ की ख़ुशहाली के लिए कामना किया।