नई दिल्ली: ऐसे समय में, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अदालतों पर कुछ वकीलों के दबाव की तरफ ध्यान दिला रहे थे, उसी दौरान देश के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीशों में से एक, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस भूषण आर गवई ने शनिवार को कहा कि भारत का सर्वोच्च न्यायालय पूरी तरह स्वतंत्र है और किसी भी तरह के राजनीतिक हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं करता।
जस्टिस बी आर गवई ने न्यायपालिका की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को लेकर साफ-साफ बता दिया। अमेरिका में एक कार्यक्रम के दौरान जस्टिस गवई ने कहा कि भारत की न्यायपालिका पूरी तरह स्वतंत्र है।