उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में आज सुबह बालामऊ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की लापरवाही और घने की वजह से एक बड़ा हादसा हो गया। रेलवे स्टेशन पर कुछ यात्री एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए रेलवे लाइन पार कर रहे थे। इस दौरान अचानक रेलवे लाइन से गुजरी रन थ्रू ट्रेन की चपेट में 5 यात्री आ गए। हादसे में 2 महिलाओं की ट्रेन से कटकर मौके पर ही मौत हो गई जबकि, 3 यात्री घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जीआरपी ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।सभी यात्री लखीमपुर और सीतापुर जिले के रहने वाले थे और अपने गंतव्य पर जाने के लिए निकले थे। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और सभी का रो-रो कर बुरा हाल है।
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में आज सुबह बालामऊ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की लापरवाही और घने की वजह से एक बड़ा हादसा हो गया। रेलवे स्टेशन पर कुछ यात्री एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए रेलवे लाइन पार कर रहे थे।