साल 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में 80 सीटें जीतने के लिए बीजेपी ने हर वर्ग को साधना शुरू कर दिया है। इसके लिए अब बीजेपी ने किसानों को अपने पक्ष में लामबंद करने के लिए किसान मोर्चा को जिम्मा सौंपा है। किसान मोर्चा ने किसानों के बीच पहुंचने से पहले गांव परिक्रमा यात्रा निकालने की शुरुआत करने जा रही है। दस फरवरी से किसान मोर्चा के कार्यकर्ता गांवों में दिखाई पड़ेंगे। पूरे प्रदेश में 50 हजार गांवों तक पहुंचने का टारगेट तय किया गया है। रविवार को विश्वेश्वरैया सभागार में किसान मोर्चा की बैठक में किसानों को साधने का प्लान तैयार किया गया। यह यात्रा पांच मार्च तक चलाई जाएगी।
यूपी में 2024 लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने अपने पक्ष में किसानों को लामबंद करने के लिए किसान मोर्चा को जिम्मा सौंपा है। इसके लिए किसान मोर्चा ने गांव परिक्रमा यात्रा शुरू की है जिसमंं कार्यकर्ता गांवों में पहुंचकर किसानों को सरकारी कामों की जानकारी देंगे। यह यात्रा पांच मार्च तक चलेगी और इसमें 50 हजार गांवों तक पहुंचने का टारगेट है।
Comments (0)