नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने दीपावली के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संस्कृत श्लोक साझा करते हुए प्रकाश के पर्व दीपावली की बधाई दी। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भगवान श्रीगणेश और मां लक्ष्मी से सभी के सुख, स्वास्थ्य, धन-संपदा और कल्याण की कामना की।
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने एक्स पर साझा किया संस्कृत श्लोक
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दीपावली के अवसर पर एक विशेष संस्कृत श्लोक साझा किया।
उन्होंने लिखा-
शुभं करोति कल्याणम् आरोग्यं धनसंपदा।
शत्रुबुद्धिविनाशाय दीपज्योति नमोऽस्तुते ॥
भगवान गणेश और मां लक्ष्मी से की सबके कल्याण की कामना
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने अपने संदेश में लिखा कि आप सभी को प्रकाश के पावन पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।उन्होंने भगवान श्रीगणेश और मां लक्ष्मी से प्रार्थना की कि वे सदैव सभी का कल्याण करें और हर किसी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखें।