पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से मुलाकात की। मुलाकात के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए राज्यपाल के साथ हुई बातचीत को बेहद ज्ञानवर्धक बताया।
शिव प्रताप शुक्ला के कार्यों की सराहना
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में शिव प्रताप शुक्ला ने ‘नशा मुक्त हिमाचल अभियान’, शैक्षणिक जागरूकता और जमीनी स्तर पर जनसंपर्क के क्षेत्र में सराहनीय काम किया।उन्होंने कहा कि राज्यपाल से बातचीत के दौरान उन्हें मार्गदर्शन और कई महत्वपूर्ण बातें सीखने को मिलीं, जिसे उन्होंने अपने लिए सौभाग्य बताया।
जनसेवा के प्रति समर्पण को बताया प्रेरणादायक
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शिव प्रताप शुक्ला के व्यक्तित्व और अनुभव की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि उनका गरिमामय व्यक्तित्व, व्यापक ज्ञान और जनसेवा के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।