रेखा गुप्ता दिल्ली की नौवीं CM होंगी। भाजपा विधायक दल की बैठक में बुधवार को उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। वे दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से विधायक हैं।
दिल्ली की मुख्यमंत्री मनोनीत होने पर रेखा गुप्ता की पहली प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है. एक साधारण परिवार की लड़की को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है. पीएम मोदी और अमित शाह का धन्यवाद, जो वादे बीजेपी ने किए थे वो पूरा कर के दिखाएंगे.
शपथ ग्रहण समारोह का शेड्यूल
11:00 AM – 12:00 PM: रामलीला मैदान में मेहमान पहुंचेंगे और अपना-अपना स्थान ग्रहण करेंगे
12:10 PM: मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और अन्य मनोनीत मंत्रियों का आगमन होगा. मुख्य सचिव एवं अपर मुख्य सचिव सभी का स्वागत करेंगे
12:15 PM: उपराज्यपाल वीके सक्सेना पहुंचेंगे. मुख्य सचिव और अपर मुख्य सचिव द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा
12:20 PM: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, अन्य केंद्रीय मंत्री, अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों का आगमन होगा
12:25 PM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचेंगे, जिन्हें रिसीव करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह और उपराज्यपाल वीके सक्सेना आएंगे
Comments (0)