देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में पश्चिम बंगाल में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। वहीं केरल में भी LDF और UDF के बीच करीबी टक्कर बनी हुई है। असम में भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता की ओर बढ़ती नजर आ रही है।
सुबह 9 बजे तक पांचों राज्यों में रुझानों की स्थिति क्या है?
सुबह 9 बजे तक के ताजा रुझानों में पश्चिम बंगाल में भाजपा 120 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि TMC 109 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। लेफ्ट पार्टियों का भी खाता खुल चुका है और वे 1 सीट पर आगे हैं।
तमिलनाडु में DMK 57 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं AIADMK ने भी रफ्तार पकड़ते हुए 41 सीटों पर बढ़त बना ली है। पहली बार चुनाव मैदान में उतरी TVK 35 सीटों पर आगे चल रही है।
केरल में UDF ने बढ़त बना ली है और 71 सीटों पर आगे है, जबकि LDF 64 सीटों पर और भाजपा 4 सीटों पर आगे चल रही है।
असम में भाजपा जीत की हैट्रिक की ओर बढ़ रही है। भाजपा 68 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि कांग्रेस 12 सीटों पर आगे है।
पुडुचेरी में NDA ने 22 सीटों पर बढ़त हासिल कर ली है, जबकि कांग्रेस 6 सीटों पर आगे चल रही है।