मनी लांड्रिंग के मामले में ED के द्वारा गिरफ्तार होने के बाद हेमंत सोरेन का पहला बयान सामने आया है। सोरेन ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कवी शिवमंगल सिंह सुमन की एक कविता शेयर करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। हेमंत सोरेन ने इशारों-इशारों में ही कहा कि, वह हार नहीं मांगेंगे और किसी से भी समझौता नहीं करेंगे।
गिरफ्तारी के बाद हेमंत सोरेन ने हाईकोर्ट का रुख किया है। सोरेन ने ED की गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका दाखिल की है।