एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान कंगना को चाय परोसते भी देखा गया। बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत पूरी तरह से चुनावी रंग में रंग चुकी हैं। आपको बता दें कि, मंडी से बीजेपी ने उन्हें उम्मीदवार घोषित किया है। अभिनेत्री कंगना रनौत इस सीट पर जनसंपर्क भी शुरू कर चुकी हैं।
बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत ने दावा करते हुए कहा कि, हिमाचल प्रदेश में बीजेपी सभी चारों लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी।