Lok Sabha election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुरा है। चुनावी समर में कई दिग्गज अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस बार कई फिल्मी सितारे चुनावी मैदान में उतरे हैं। कई सेलेब्स ऐसे हैं जो पहली बार मैदान में उतरे तो कुछ सेलेब्स राजनीति से दूरी बनाने के बाद एक बार फिर से अपनी किस्मत आजमाने मैदान में उतरे हैं। तो आइए हम आपको बताते है कि, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी सिनेमा जगत के उन सितारों के नाम जो इस बार चुनाव लड़ रहे हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत पहली बार राजनीति में उतरी हैं। बता दें कि, एक्ट्रेस भारतीय जनता पार्टी के टिकट से अपने होमटाउन हिमाचल प्रदेश के मंडी सीट से चुनाव लड़ रही हैं। कंगना ने अपना चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है।
ड्रीम गर्ल नाम से पहचान बनाने वाली हेमा मालिनी इस बार भी लोकसभा चुनाव लड़ रही है। आपको बता दें कि, भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर मथुरा लोकसभा सीट से हेमा को टिकट दिया है।
लोकप्रिय धारावाहिक 'रामायण' में भगवान श्रीराम का रोल प्ले करने वाले अभिनेता अरुण गोविल भी पहली बार चुनाव मैदान में उतरे है। एक्टर बीजेपी के टिकट से मेरठ से चुनाव लड़ेंगे। आज अरुण ने अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया है।
अभिनेता गोविंदा दूसरी बार अपनी किस्मत आजमाने राजनीति में उतरे है। लोकसभा चुनाव 2024 में शिवसेना की तरफ से मुंबई नॉर्थ वेस्ट सीट से लड़ेंगे।
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रवि किशन लोकसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी के टिकट से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से चुनाव लड़ेंगे। आपको बता दें कि, रवि किशन को 2019 के लोकसभा में भी बीजेपी ने इसी सीट से उम्मीदवार बनाया था।
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार मनोज तिवारी को एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के नॉर्थ वेस्ट से चुनावी दंगल में उतारा है।
बॉलीवुड एक्टर और पॉलिटिशियन शत्रुघ्न सिन्हा त्रिणमूल कांग्रेस के टिकट से वेस्ट बंगाल के आसनसोल से चुनाव लड़ेंगे।
भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल निरहुआ आजमगढ़ से भारतीय जनता पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ेंगे।

Comments (0)