दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर तमाम विपक्षी नेताओं की तरफ से प्रतिक्रिया आ रही है। सभी विपक्षी दलों के नेता आम आदमी पार्टी और सीएम केजरीवाल के साथ खड़े हुए नजर आ रहे है। वहीं विपक्ष लगातार बीजेपी व मोदी सरकार पर भी निशाना साध रहा हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि, बीजेपी इलेक्टोरल बॉन्ड की मदद से की गई वसूली को छिपाने के लिए विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है।