वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज यानी की गुरुवार को सुबह 11 अंतरिम बजट सदन में पेश किया। निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करने के दौरान मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं। वहीं केंद्र की बीजेपी सरकार के अंतरिम बजट पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिक्रया सामने आई है।
अखिलेश यादव ने कहा कि, कोई भी बजट अगर विकास के लिए नहीं है और कोई भी विकास अगर जनता के लिए नहीं है तो वो व्यर्थ है।