देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में पश्चिम बंगाल में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। वहीं केरल में शुरुआती टक्कर के बाद UDF गठबंधन बढ़त बनाता नजर आ रहा है। असम में भाजपा लगातार तीसरी बार जीत की ओर मजबूती से बढ़ रही है।
सुबह 9:30 बजे के रुझानों में बंगाल में BJP ने बनाई बढ़त
सुबह 9:30 बजे तक के ताजा रुझानों में पश्चिम बंगाल में भाजपा 135 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि TMC 107 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
तमिलनाडु में सभी को चौंकाते हुए विजय की पार्टी TVK 84 सीटों के साथ सबसे आगे है। DMK 54 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि AIADMK ने भी रफ्तार पकड़ते हुए 60 सीटों पर बढ़त हासिल कर ली है।
केरल में UDF ने अपनी बढ़त मजबूत करते हुए 83 सीटों पर बढ़त बना ली है, जबकि LDF 54 सीटों पर और भाजपा 2 सीटों पर आगे चल रही है।
असम में भाजपा जीत की हैट्रिक की ओर तेजी से बढ़ रही है। भाजपा 80 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि कांग्रेस 27 सीटों पर आगे है।
पुडुचेरी में NDA ने 22 सीटों पर बढ़त बना ली है, जबकि कांग्रेस 6 सीटों पर आगे चल रही है।