पटना: बिहार की राजनीति में आज बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब पटना के गांधी मैदान में सम्राट कैबिनेट के 32 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की। इस ऐतिहासिक समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि.) सैयद अता हसनैन ने सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस कैबिनेट विस्तार में कई नए नाम सामने आए, जिनमें निशांत कुमार और दीपक प्रकाश का शामिल होना सबसे ज्यादा चर्चा में रहा।
शपथ लेने वाले प्रमुख मंत्री
इस विस्तार में कुल 32 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली—
श्रवण कुमार, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप कुमार जायसवाल, निशांत कुमार, लेशी सिंह, रामकृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, दामोदर रावत, संजय सिंह टाइगर, अशोक चौधरी, भगवान सिंह कुशवाहा, अरुण शंकर प्रसाद, मदन सहनी, संतोष कुमार सुमन, रमा निषाद, रत्नेश सदा, कुमार शैलेंद्र, शीला कुमारी, केदार प्रसाद गुप्ता, लखेंद्र कुमार रौशन, सुनील कुमार, श्रेयसी सिंह, जमा खान, नंद किशोर राम, शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, प्रमोद कुमार, श्वेता गुप्ता, मिथिलेश तिवारी, रामचंद्र प्रसाद, संजय कुमार सिंह, संजय कुमार और दीपक प्रकाश।
पार्टीवार समीकरण
- बीजेपी: 16 मंत्री
- जदयू: 13 मंत्री
- लोजपा (रामविलास): 2 मंत्री
- HAM: 1 मंत्री
- रालोमो: 1 मंत्री (दीपक प्रकाश)
खास बातें जो चर्चा में रहीं
- निशांत कुमार ने पहली बार मंत्री पद की शपथ ली
- गांधी मैदान में हुआ भव्य और हाई-प्रोफाइल समारोह
- पीएम मोदी और अमित शाह की मौजूदगी ने बढ़ाया राजनीतिक महत्व
- एनडीए में नए समीकरण और संतुलन देखने को मिला